छत्तीसगढ़

बीजेपी में बड़ा पद मिलने के बाद दादागिरी करने लगा किराएदार नेता, व्यापारी के साथ मारपीट का आरोप

Nil dhankar
13 Jan 2026 4:21 PM IST
बीजेपी में बड़ा पद मिलने के बाद दादागिरी करने लगा किराएदार नेता, व्यापारी के साथ मारपीट का आरोप
x
छग

दंतेवाड़ा। जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता पर सराफा व्यापारी ने मारपीट करने का आरोप लगा है। व्यापारी ने FIR करने गीदम पुलिस थाने में लिखित में शिकायत भी की है। साथ ही व्यापारी का आरोप है कि जिला अध्यक्ष उनकी लॉज के 4th फ्लोर पर किसी लड़की के साथ जाते थे। जिसका CCTV फुटेज भी है। जब इस पर ऑब्जेक्शन किया और किराया का पैसा मांगा तो उन्हें पीटा गया। इधर, भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने व्यापारी के इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, मुझपर जो आरोप लगे हैं ये गलत है। मेरी छवि धूमिल कर रहे हैं। मैं मानहानि का केस दर्ज करूंगा।

दरअसल, चांडकमल सोनी गीदम के सराफा व्यापारी हैं। पुराने बस स्टैंड के सामने जेआर पैलेस नाम से उनकी लॉज है। यहां पर गणपति रेस्टोरेंट के नाम से जिला अध्यक्ष होटल चला रहे थे। साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर उन्होंने किराए पर एक और दुकान ले रखी है जिसपर वे फास्ट फूड कैफे का संचालन करते हैं। चांडकमल सोनी के मुताबिक करीब 35 से 40 हजार रुपए मासिक किराया तय है। पिछले 10 से 12 महीनों से संतोष गुप्ता किराया नहीं दे रहे थे।

सराफा व्यापारी चांडकमल सोनी ने लिखित शिकायत की है। जिसमें लिखा है कि भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पिछले करीब 2 से 3 साल पहले फर्स्ट फ्लोर में एक हॉल किराए पर लिया था। जिसमें गणपति रेस्टोरेंट के नाम से होटल खोली। इसके साथ ही नीचे ग्राउंड फ्लोर में एक और कांप्लेक्स लिया जहां फास्ट फूड कैफे खोला है। जिसका मासिक किराया लगभग 35 से 40 हजार रुपए तय किया गया था। करीब साल भर पहले ही गीदम के रहने वाले संतोष गुप्ता को भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। तब से वे मेरे इन दोनों हॉल और दुकान का किराया नहीं दे रहे हैं। बार-बार कहने पर भी उन्होंने पैसे देने से मना किया। जब भी पैसों के बारे में कहता था तो मुझपर अपने पद-पावर का दबाव बनाने की कोशिश करते रहे।

Next Story
null