छत्तीसगढ़

कानूनी जागरूकता पर छत्तीसगढ़ के कोरबा से अधिवक्ता निशा की सलाह

Nil dhankar
27 March 2026 3:15 PM IST
कानूनी जागरूकता पर छत्तीसगढ़ के कोरबा से अधिवक्ता निशा की सलाह
x

कोरबा। वर्तमान समय में लगातार बढ़ते आपराधिक एवं नागरिक मामलों को देखते हुए आम लोगों के लिए कानून की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक हो गया है। विशेष रूप से भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू होने के बाद कई नियमों में बदलाव हुए हैं, जिनके बारे में जानकारी न होने पर लोग अनजाने में कानूनी समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

इसी विषय पर अधिवक्ता निशा ने बताया कि आज के समय में छोटी-छोटी गलतियों के कारण भी व्यक्ति कानूनी जटिलताओं में फंस सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए यह समझना जरूरी है कि कौन-कौन सी गतिविधियां कानून के दायरे में आती हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया का गलत उपयोग, झूठी जानकारी फैलाना, बिना अनुमति के किसी की निजी जानकारी साझा करना या किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होना अब गंभीर अपराध की श्रेणी में आ सकता है। अधिवक्ता निशा ने नागरिकों को सलाह दी कि वे किसी भी कानूनी मामले में पड़ने से पहले उचित जानकारी प्राप्त करें और आवश्यकता पड़ने पर किसी योग्य अधिवक्ता से परामर्श अवश्य लें।

बता दें कि अधिवक्ता निशा ने ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय से एलएलबी तथा टीसीएल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज से एलएलएम की उपाधि प्राप्त की है। पिछले 5 वर्षों के अपने अनुभव और अभ्यास के दौरान उन्होंने कोरबा जिला एवं सत्र न्यायालय में कई महत्वपूर्ण मामलों में कार्य करते हुए व्यापक अनुभव अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है और सही जानकारी के माध्यम से ही लोग कानूनी समस्याओं से बच सकते हैं।

Next Story