छत्तीसगढ़

प्रशासन ने आशा राइस इंडस्ट्रीज में दबिश दी, 307 क्विंटल अवैध धान जब्त

Nilmani Pal
24 Jan 2026 5:53 PM IST
प्रशासन ने आशा राइस इंडस्ट्रीज में दबिश दी, 307 क्विंटल अवैध धान जब्त
x

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025 -26 में धान खरीदी कार्य को सुचारु और पारदर्शी तरीके से करने अवैध धान और राइस मिलो पर सघन कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को तहसील टुण्डरा में आशा राइस इंडस्ट्रीज नवरंगपुर का जांच टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान 307.20 क्विंटल धान अधिक पाया गया जिस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर धान जब्त किया किया गया।

इसी तरह ग्राम सिंघारी के थोक व्यापारी साहू ट्रेडर्स हेमंत साहू के प्रतिष्ठान में 252 क्विंटल धान को उनके द्वारा संधारित पंजी से मिलान नहीं होने के कारण मौके पर जब्ती की कार्यवाही करते हुए उनके गोदाम को सील किया गया।

गौरतलब है कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध धान परिवहन एवं भण्डारण सहित बिचौलियों पर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही धान का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है जिसमें कम धान मिलने पर अतिरिक्त रकबा को समर्पण कराया जा रहा है।

Next Story
null