छत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर रवि साहू ने जन चौपाल में सुनी लोगों की मांग और समस्याएं

Nil dhankar
3 Feb 2026 4:22 PM IST
अपर कलेक्टर रवि साहू ने जन चौपाल में सुनी लोगों की मांग और समस्याएं
x

महासमुंद। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज अपर कलेक्टर रवि साहू ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। आज जन चौपाल में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए।

जन चौपाल में ग्राम पंचायत ढोड़ सरपंच ने पेयजल की समस्या के सबंध में आवेदन दिए। इसी प्रकार ग्राम बरेकेल पिथौरा निवासी मंशाराम ने त्रुटि सुधार के लिए, ग्राम जोबा महासमुंद निवासी चेतन लाल साहू ने श्रमिक पंजीयन कार्ड में संशोधन के संबंध में एवं ग्राम खरोरा के हुलास चंद्राकर ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने हेतु आवेदन किए। इसके अलावा पीएम आवास, रकबा संशोधन, भौतिक सत्यापन त्रुटि सुधार एवं अवैध अतिक्रमण आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Next Story
null