छत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में आम जनता से सुनी समस्या-शिकायतें

Nilmani Pal
9 Jun 2025 5:29 PM IST
अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में आम जनता से सुनी समस्या-शिकायतें
x

जगदलपुर। सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को कलेक्टर हरिस एस के निर्देशन पर जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर सीपी बघेल ने जनदर्शन में उपस्थित आवेदकों से माँग और शिकायत प्राप्त कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले में कृषकों को मिल रही आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंडों के कृषि एवं समवर्गी विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र का विशेष टीमों का गठन कर खरीफ पूर्व कृषि अभियान कार्यक्रम की शुरुआत विकासखंड मुख्यालय ओरछा से आरंभ किया गया, जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान जिले के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में 29 मई से 12 जून तक 15 दिनों तक संचालित किया रहा है।

कृषि विभाग द्वारा विकासखंड नारायणपुर एवं ओरछा के चिन्हांकित ग्राम पंचायत आमासरा, दुग्गाबंगाल, धनोरा, बेनूर, ओरछा, कोहकामेटा सहित अन्य 36 ग्राम पंचायतों मे आयोजित किया जा चुका है। इसी प्रकार जिले में कुल चयनित 84 ग्राम पंचायतों में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अभियान मे कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी जैसे किसानों को खरीफ फसलों हेतु वैज्ञानिक तकनीकी सुझाव प्रदान करना, उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता, मशीन से बुवाई, पैडी ट्रांसप्लांटर और सोयाबीन मशीनीकरण, तकनीकों का प्रदर्शन, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल चक्र परिवर्तन और लाभदायक फसलों की जानकारी, कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी देना साथ ही इस दौरान किसानों से फीडबैक भी लिया जा रहा है, ताकि उनके नवाचारों और अनुभवों के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा तय की जा सके एवं कृषि व समवर्गी विभागों के द्वारा विभागों में संचालित कृषकोन्नति योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया जा रहा है। 5 जून को ग्राम पंचायत बावड़ी, पल्ली, खरगांव, नेतानार, कोडोली और राजपुर में आयोजित किया गया।

Next Story
null