छत्तीसगढ़

4 मिनट के अंदर एक्शन, दिव्यांग की जान बच गई

Nil dhankar
24 Aug 2024 9:27 AM IST
4 मिनट के अंदर एक्शन, दिव्यांग की जान बच गई
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। एक दिव्यांग व्यक्ति हाईवे पर लेटकर खुदकुशी कर रहा था. इसकी सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया. यह घटना राजीव गांधी चौक की है. यहां बीती रात दिव्यांग व्यक्ति हाईवे पर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार, डायल 112 बिलासपुर को सूचना मिली हुई की थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक व्यक्ति आत्महत्या करने के नियत से राजीव गांधी चौक के पास बीच रोड में सोया हुआ है.

जिसकी सूचना पर सिविल लाइन आरक्षक सूर्यकान्त राठौर और 112 चालक योगेश कौशिक 4 मिनट में मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने एक दिव्यांग व्यक्ति रोड में सोया हुआ देखा जो अपना नाम पता नहीं बता रहा था. सिर्फ आत्महत्या करने की बात कर रहा था.

Next Story