भारत

गैंगरेप केस: भागने की कोशिश में तालाब में कूदने से आरोपी की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
24 Aug 2024 9:20 AM IST
गैंगरेप केस: भागने की कोशिश में तालाब में कूदने से आरोपी की मौत, VIDEO
x
पुलिस ले जा रही थी क्राइम वाली जगह.

नई दिल्ली: असम के धींग में 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार में शामिल तीन आरोपियों में से एक की शनिवार तड़के मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस टीम उसे क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले गई थी तब वह एक तालाब में कूद गया। यहां डूबने से उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि उसके हाथों में हथकड़ी बंधी थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से इस घटना की पुष्टि की है।

तफजुल इस्लाम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उसे मौके पर ले जाया गया। पुलिस ने कहा, "आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गया और तालाब में कूद गया। तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया और लगभग दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।"
आपको बता दें कि गुरुवार को 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के बाद असम के नागांव जिले में आक्रोश और गुस्सा व्याप्त है। इस घटना के बाद से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्र संघ और विभिन्न संगठनों ने क्षेत्र में बंद का आह्वान किया है। रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की को अर्ध-बेहोशी की हालत में तालाब के पास पड़ा पाया गया, उसकी साइकिल तालाब के पास ही थी।
कुछ स्थानीय निवासियों ने लड़की को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story