छत्तीसगढ़

दो राइस मिलों पर कार्रवाई, समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान में गड़बड़ी उजागर

Nilmani Pal
23 Jan 2026 9:12 AM IST
दो राइस मिलों पर कार्रवाई, समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान में गड़बड़ी उजागर
x
छग

बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर बेमेतरा के निर्देशानुसार खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी समिति के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जिले की विभिन्न राइस मिलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो राइस मिलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

संयुक्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार मेसर्स डुमरी एग्रोटेक, ग्राम अकोली, विकासखंड बेरला में भौतिक सत्यापन एवं अभिलेखीय मिलान के दौरान मिल परिसर में 13,014.94 क्विंटल धान की कमी पाई गई। इसी प्रकार श्री बालाजी राइस मिल, आनंदगांव (भिंभौरी) में 11,600 कट्टा (4,480 क्विंटल) धान का उठाव दर्शाया गया था, जबकि निरीक्षण के समय केवल 180 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया। जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश के तहत संबंधित राइस मिलों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

Next Story
null