छत्तीसगढ़

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई, अश्लील कांड के बाद हटाए गए

Nil dhankar
31 Aug 2024 10:23 AM IST
कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई, अश्लील कांड के बाद हटाए गए
x
छग

बलरामपुर Balrampur। जिले में स्थित रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य आर.बी. सोनवानी पर छेड़छाड़ के आरोपों के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। PG कालेज से उन्हें हटा दिया गया है। उनकी जगह रोस लिली बड़ा को अब प्राचार्य बनाया गया है। बीतें दिनों कॉलेज की एक छात्रा ने उन पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनके उपर यह एक्शन लिया गया है।

chhattisgarh news छात्रा ने आरोप लगाया था कि उन्हें एक आवेदन पर प्रिंसिपल से हस्ताक्षर कराना था। उन्होंने प्राचार्य से हस्ताक्षर के लिए कहा तो बदले में उनसे घर पर बुलाने लगा। इतना ही नहीं गंदे इशारे भी करने लगा। छात्रा ने रामानुजगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रभारी प्राचार्य पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी उनके ऊपर गंभीर आरोप लगे थे। chhattisgarh

Next Story