
x
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की निजी स्थापना में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दुर्गेश धारे को मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक के पद से हटा दिया है. उनकी संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है.
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में क्या लिखा है जानिए?
क्रमांक ESTB 102 (1)/7/2024-GAD-8 (Part-3) राज्य शासन एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 की कण्डिका 4 (5) एवं 5 (चार) के तहत् को टर्मिनस आधार पर मान. श्री टंक राम वर्मा, मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुर्नवास, उच्च शिक्षा की निजी स्थापना में निज सहायक (संविदा) के पद पर पदस्थ श्री दुर्गेश धारे, पिता स्व. श्री तुकाराम धारे की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करता है।
Next Story





