छत्तीसगढ़
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त
Shantanu Roy
30 April 2026 12:31 AM IST

x
छग
Bemetara. बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा दिनांक 27 अप्रैल 2026 को बेमेतरा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान खनिज का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर रेत से भरे 02 वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित वाहनों के पास वैध परिवहन दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, जिससे यह कार्रवाई की गई। उक्त प्रकरण में संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 (1957 का सं. 67) की धारा 21 से 23-ख के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
नियमों के उल्लंघन के चलते संबंधित पक्षों से 57,000 रुपये की अर्थदंड राशि वसूली की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जिले में नियमित रूप से निगरानी एवं जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अवैध खनिज गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





