छत्तीसगढ़

रेत और मिट्‌टी के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, 14 वाहन जब्त

Nil dhankar
26 March 2026 5:32 PM IST
रेत और मिट्‌टी के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, 14 वाहन जब्त
x

बिलासपुर। खनिज विभाग के दावों के बाद भी जिले में रेत और मिट्‌टी का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। इस दौरान अफसरों ने मैदानी इलाकों में कार्रवाई करते हुए तीन दिनों में जेसीबी, हाईवा और ट्रैक्टर सहित 14 वाहनों को जब्त किया है।

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, खनिज विभाग के अफसरों की लापरवाही और उदासीनता के चलते शहर से लेकर गांव तक खनिज माफिया सक्रिय हैं, जो रात के साथ-साथ दिन में खुलेआम अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं।

कलेक्टर अग्रवाल की सख्ती के बाद खनिज के साथ ही राजस्व और पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान तीन दिनों तक चले अभियान में 14 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें 1 जेसीबी, 3 हाईवा और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं।

खनिज विभाग की टीम ने 23 से 25 मार्च के बीच काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुर्काडीह, लोखंडी, लोफंदी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर, कोटा, करही कच्छार सहित कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।

Next Story