छत्तीसगढ़

पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट पर कार्रवाई, पुलिस ने निकाले मॉडिफाइड साइलेंसर

Shantanu Roy
7 July 2026 6:18 PM IST
पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट पर कार्रवाई, पुलिस ने निकाले मॉडिफाइड साइलेंसर
x
छग
Manendragarh. मनेंद्रगढ़। चिरमिरी-भरतपुर जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन बुलेट चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही मौके पर ही वाहनों में लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर जब्त कर लिए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (IPS) और पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने कई वाहनों की जांच की। जांच के दौरान तीन बुलेट मोटरसाइकिल चालक ऐसे पाए गए, जिन्होंने अपनी बाइक में कंपनी द्वारा लगाए गए मानक साइलेंसर की जगह मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा रखा था। इन साइलेंसर से तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकल रही थी, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी और ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहा था। पुलिस ने तीनों
वाहन चालकों
के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 182A(4) के तहत कार्रवाई की। प्रत्येक वाहन चालक पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस तरह तीनों से कुल 15 हजार रुपये का चालान वसूला गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहनों में लगे अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर को अधिकृत मैकेनिक की मदद से मौके पर ही निकलवाया और जब्त कर लिया। वाहन चालकों को दोबारा मानक यानी ओरिजिनल साइलेंसर लगाने की समझाइश भी दी गई।

इन वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई:
लोकनाथ साहू – वाहन क्रमांक CG 11BQ 2027
सुमित पहुंचेल – वाहन क्रमांक MP 65 ZC 5601
विकास सिंह – वाहन क्रमांक JH 09 AS 1997

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में कुल 3 बुलेट मोटरसाइकिलों से मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए और 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। नो पार्किंग में खड़े और बिना नंबर प्लेट वाले 15 दोपहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने कहा कि ऐसे वाहन न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि आम लोगों की शांति और सुरक्षा को भी प्रभावित करते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहनों में अवैध बदलाव न करें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर और अन्य यातायात उल्लंघनों पर भारी जुर्माने के साथ छह माह तक की जेल का भी प्रावधान है। इस कार्रवाई में टीआई विवेक पाटले, पीएसआई मनीष, पीएसआई कमलेश, पीएसआई हरीश, एएसआई अभिषेक सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
Tagsमनेंद्रगढ़ न्यूजचिरमिरी भरतपुर पुलिसमॉडिफाइड साइलेंसर कार्रवाईबुलेट चालानयातायात नियम उल्लंघनध्वनि प्रदूषणमनेंद्रगढ़ कोतवालीमोटरयान अधिनियम 182A(4)पुलिस अभियानबुलेट बाइक कार्रवाईअवैध साइलेंसर जब्तछत्तीसगढ़ पुलिसट्रैफिक नियमनो पार्किंग कार्रवाईबिना नंबर प्लेट वाहनसरगुजा रेंज पुलिसएमवी एक्ट कार्रवाईManendragarh NewsChirmiri Bharatpur Policemodified silencer actionbullet challantraffic rule violationnoise pollutionManendragarh KotwaliMotor Vehicles Act 182A(4)police campaignbullet bike actionillegal silencer seizedChhattisgarh Policetraffic rulesno parking actionvehicle without number plateSurguja Range PoliceMV Act actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story