छत्तीसगढ़

गोलबाजार मुख्य मार्ग में 30 कब्जाधारी दुकानदारों पर कार्रवाई

Nil dhankar
16 Jan 2026 8:27 AM IST
गोलबाजार मुख्य मार्ग में 30 कब्जाधारी दुकानदारों पर कार्रवाई
x

रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार निरन्तर चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत आज रायपुर नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में नगर निवेश मुख्यालय उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा गोलबाजार मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर मुख्य मार्ग को जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने मुक्त करवाने की कार्यवाही कर नागरिकों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत दिलवाई।

अभियान के सड़क में दुकानों का सामान रखकर बाधित करने वाले लगभग 30 सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदारों पर वीडियोग्राफी के आधार पर कुल 23000 रूपये ई चालान करने की व्यवस्था सुधार हेतु नियमानुसार कड़ी कार्यवाही नगर निवेशक आभाष मिश्रा और जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर की उपस्थिति में की गयी।

Next Story
null