भारत

बाप रे! जरा सा घी और जान पर बनी...सास और बहू के बीच क्या हुआ?

jantaserishta.com
16 Jan 2026 8:07 AM IST
बाप रे! जरा सा घी और जान पर बनी...सास और बहू के बीच क्या हुआ?
x

सांकेतिक तस्वीर

पढ़ें पूरी खबर.
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से बेहद दुखद मामला सामने आया है. घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि महिला का अपनी सास के साथ सौ ग्राम घी को लेकर झगड़ा हो गया था. इसी झगड़े में उसने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठा लिया.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला जिले के इंदर थाना क्षेत्र के इमलौदी का है. पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान सोनम जाटव के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं.
सोनम का अपने ससुराल वालों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी वजह से वह संयुक्त परिवार में रहते हुए भी अलग खाना बनाकर रह रही थी. गुरुवार को उसकी सास ने उससे थोड़ा सा घी मांगा. पहले तो सोनम ने घी देने से मना कर दिया, लेकिन पति धनपाल के कहने पर उसने करीब 100 ग्राम घी दे दिया.
इसके बाद धनपाल ने थोड़ा सा घी और लाकर अपनी मां को दे दिया. इस बात से सोनम बेहद गुस्सा हो गई और वह सास से झगड़ा करने लगी. सास-बहू के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सोनम ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया.
परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में सोनम को पहले पचावली के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन उससे पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला पर किसी तरह का मानसिक दबाव या प्रताड़ना थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story