न्यूड पार्टी मामले में रायपुर SSP और साइबर सेल प्रमुख से कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी गई

रायपुर। न्यूड पार्टी मामले में रायपुर SSP और साइबर सेल प्रमुख से कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी गई है, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। अंतिम व्यक्ति को पकड़े जाने तक हर दिन की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है।
जनता से रिश्ता की खबर सच निकली और खबर का हुआ असर
रायपुर पुलिस का शानदार कारनामा 6 कपल, दलाल इवेंट मैनेजर और अन्य 6 गिरफ्तार, शानदार कार्रवाई के लिए रायपुर पुलिस को सलाम
प्रदेश की संस्कृति को अपसंस्कृित में बदलने वालों को कालापानी का सजा भी कम
छत्तीसगढ़ में संस्कृति बिगाडऩे वाले नाड़ा पैजामा छाप कांग्रेसी नेताओं का दबदबा और कारनामे चरम सीमा पर
2017 से नंगी पार्टी और फार्महाउस कल्चल, क्लब पार्टियों का चलन कांग्रेसी नेताओं के इशारे पर आज तक किसी ने नहीं रोका
भाठागांव, अमलेश्वर, पाटन और आसपास के गांवों में फार्महाउस में शुक्रवार और शनिवार, रविवार को खुलेआम होती है पार्टियां
कहां है संस्कृति और सभ्यता के रखवाले, छत्तीसगढ़ में युवओं को नशे और नंगी पार्टियों में ढकेला जा रहा, सभी क्लब और फार्महाउस में होता है नंगा नाच
जनता से रिश्ता ने 11 सिंतबर को प्रथम पृष्ठ में भाठागांव अमलेश्वर फार्म हाउस में होती पार्टियों और इवेंट के नाम पर युवाओं से ठगी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, उक्त खबर को वरिष्ठ पत्रकार पुसदकर ने अपने फेसबुक एकाउंट में शेयर किया था
कांग्रेस शासन में छुटभैया नेताओं ने बड़े-बड़े कांग्रेसियों को मोहित करने न्यूड पार्टियों का जाल बिछाया
नेतागरी करने वाले छुटभैया नेताओं को पैसे की भूख इतनी है कि वो पैसे के लिए मां- पत्नी, बेटी -बहन-बहू को भी दांव पर लगा सकते है। इस कल्चर की शुरूआत जैसे ही 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी छुटभैया कांग्रेसी जो 15 साल तक हासिए में थे, बड़े नेताओं के पिछलग्गु नेता बनकर रैली जुलूस में भीड़ इकट्ठा करने का काम करते थे उनसे उनके घर का खर्चा चलता था, जैसे ही 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी छुटभैया नेता फार्म में आ गए और
रैली जुलूस में भीड़ के आइडिया को कमाई का जरिया बनाते हुए मंत्रियों, रसूखदार रइसो और अधिकारियों को हमेशा के लिए अपने कब्जे में करने के लिए होटलों, क्लबों, फार्महाउसों में न्यूड पार्टियों का आयोजन कर रातोरात नेता औऱ अधिकारी के खासम खास हो गए और यह सिलसिला चल पड़ा तब से यह न्यूड पार्टी का बोलबाला बड़े बड़े काम को सलटाने के लिए नेतागिरी से जुड़े लोग कर रहे है। हाल ही में जनता से रिश्ता ने 11 सितंबर को भाठागांव में होने वाली न्यूड पार्टी की खबर प्रमुखता से प्रथम पृष्ट पर छाप उनके मनसूबे पर पानी फेरा दिया और पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर छापामार कार्रवाई की औऱ यही से न्यू पार्टी में शामिल होने वाले लोग पकड़ाए औऱ संचालक को पकड़ा। जनता से रिश्ता लगातार पिछले 8 वर्षों से राजधानी रायपुर में बढ़ रहे अपसंस्कृति के खिलाफ लिख रहा है। और पुलिस इस पर एक्शन भी ले रही है। फिर भी छुटभैया नेता अपनी नेता गिरी के गुमान में किसी को कुछ नहीं समझ रहे है वो अपनी मनमानी राजधानी में न्यू पार्टी आयोजित कर करोंड़ों अरबों में खेल रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित न्यूड पार्टी और स्ट्रेंजर हाउस पार्टी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में सामने आए वीडियो में देखा गया कि हाइपर क्लब में इन अश्लील पार्टियों का प्रमोशन किया जा रहा था। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और क्लब संचालक जेम्स बेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं। जेम्स बेक से पूछताछ के दौरान यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि क्लब में इन पार्टियों का आयोजन किस हद तक किया जा रहा था और किन लोगों का इसमें सहयोग था। पुलिस का कहना है कि अगर जांच में क्लब संचालक की भूमिका साबित होती है, तो उन पर गिरफ्तारी भी हो सकती है।
क्लब संचालक जेम्स बेक
गौरतलब है कि इससे पहले आज पुलिस ने इस मामले में जुड़े दो युवकों को हिरासत में लिया था और क्राइम ब्रांच के दफ्तर में उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। अब जेम्स बेक के पूछताछ में नया खुलासा होने की संभावना है, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि रायपुर पुलिस ऐसे किसी भी आयोजन को बर्दाश्त नहीं करेगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद ने शहर में सनसनी मचा दी है, और लोगों की निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हुई हैं।
युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के आने का इनविटेशन, पोस्टर वायरल
राजधानी रायपुर में अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल हो रहा है, जिससे हडक़ंप मच गया है। इस संबंध में इंस्टाग्राम पर जारी पोस्टर में बिना कपड़ों के युवक-युवतियों को पार्टी में शामिल होने का इनविटेशन दिया गया है।
6 विदेशी कपल रायपुर में गिरफ्तार, न्यूड पार्टी में शामिल होने आए थे
न्यूड पार्टी में आपका स्वागत हैज् जी हांज् ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वायरल हो रही एक ऐसी पोस्ट का दावा है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया। इंस्टाग्राम पर सिनफुल राइटर नाम की आईडी से एक पोस्ट सामने आया, जिसमे शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी आयोजित करने की बात कही गई है। इस पोस्ट में लिखा गया कि सिर्फ 18+ कपल्स, लड़कियां और महिलाएं ही इस पार्टी में शामिल हो सकेंगी। वहीं, अब खबर आ रही है कि इस पार्टी में शामिल होने के बाद विदेश से भी कपल रायपुर पहुंचे थे। पुलिस ने न्यूड पार्टी में शामिल होने आए 6 विदेशियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के एक निजी फार्म हाउस में न्यूड पार्टी का आयोजन होना था, लेकिन पार्टी का पोस्टर सामने आते ही बवाल मच गया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
वहीं, अब खबर आ रही है कि न्यूड पार्टी में शामिल होने के लिए विदेश से भी कपल रायपुर पहुंचे हैं। पुलिस ने 6 विदेशी जोड़ों को ?हिरासत में लिया है। वहीं, कई और कपल ऐसे भी हैं जो इंतजार करते देखे गए हैं। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
नाड़़ा पैजामा छाप कांग्रेसी नेता मुख्य छुपारुस्तम
नंगी पार्टियों का मुख्य सरगना जो 2017 से सक्रिय है। वर्तमान में भी कांग्रेस पार्टी का प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी है। उसी के संरक्षण और दलाली में पूरे प्रदेश में क्लब कल्चर और नंगा नाच का सिलसिला 2014 से शुरु हुआ। भूपेश सरकार आने के बाद अब नाड़ा पैजामा छाप नेता पूरे फार्म में खुलकर क्लब और पार्टी का नंगा नाच करने लगा। जिसका सिलसिला आज तक जारी है। 13 सितंबर को सुबह इंडिगो की फ्लाइट से विदेशी डांसर रायपुर पहुंचे थे। रायपुर पुलिस ने शानदार कारनामा कर विदेशी के साथ 6 कपल को एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस अगर सुगमता और बिना राजनीतिक दबाव से जांच करे तो उक्त कांग्रेसी पदाधिकारी का पर्दाफास हो सकता है। दिखाने के लिए अलग-अलग तरह के व्यापार में शामिल नाड़ा पैजामा छाप कांग्रेसी नेता वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस की मुख्यधारा में शामिल है। और उसके अलग अलग गुर्गे इवेंट के नाम पर नंगा नाच और नंगी पार्टियों का आयोजन फार्महाउस और क्लबों में अलग अलग इवेंट के नाम से किया जाता है।





