छत्तीसगढ़
मही में पानी मिलाने का आरोप, बुजुर्ग के साथ की गई मारपीट
Nil dhankar
16 Aug 2023 10:11 AM IST

x
रायपुर न्यूज़
रायपुर। तेलीबांधा निवासी मुनीत राम साहू के साथ मारपीट की गई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे ग्रामोद्योग विभाग रायपुर में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। कल दोपहर करीबन 03.00 बजे जोरा चौक मीरा साहू के पान ठेला के पास छुट्टी होने से मही बिक्री कर रहा था, उसी समय गज्जर यादव निवासी जोरा भांठापारा का आकर मही को हाथ में रखकर चखने लगा.
इसके बाद जबरदस्ती गंदी गंदी गालीयां दी और आरोप लगाया कि तुम मही में पानी मिला दिये हो. थप्पड जड़कर मारपीट भी किया, इसके बाद अपने घर से राड लेकर जान से मारने की धमकी दी। इस वारदात से पीड़ित पैर के घुटना एवं बांये पैर के पंजा के पास चोंटे आयी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
Next Story





