छत्तीसगढ़
रायपुर में नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Shantanu Roy
31 March 2025 12:01 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। सिविल लाइन क्षेत्र के खादी उद्योग भंडार अशोक विहार पास स्थित मैदान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्रोक्सीवॉन प्लस, 2 मोबाइल फोन, 8,500 रुपये नगद और एक ज्यूपिटर वाहन (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैबी ए बेंजामिन (45) और अश्वनी पाल (40) के रूप में हुई है।
इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की, तो खुलासा हुआ कि ये प्रतिबंधित दवाएं तरुण नगर निवासी ईरशाद खान को बेची जाती थीं। पुलिस ने ईरशाद खान को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 136 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस और एक मोबाइल फोन (कुल कीमत 15,000 रुपये) जब्त किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि ईरशाद खान पहले भी 2014 में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रोहित मालेकर, प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक अतुलेश राय, जितेंद्र दुबे, पीयूष बघेल और कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsरायपुर नशा तस्करीस्पास्मो प्रोक्सीवॉन जब्तीरायपुर पुलिस कार्रवाईनारकोटिक्स एक्ट मामलानशीली टेबलेट तस्करीरायपुर साइबर यूनिटथाना सिविल लाइन गिरफ्तारीरायपुर अपराध समाचारड्रग माफिया छत्तीसगढ़रायपुर एंटी क्राइम यूनिटRaipur drug smugglingSpasmo proxyvon seizureRaipur police actionNarcotics Act casedrug tablet smugglingRaipur cyber unitCivil Line police station arrestRaipur crime newsdrug mafia ChhattisgarhRaipur anti-crime unitछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





