छत्तीसगढ़
बलात्कारी पादरी बजिंदर सिंह की समर्थक हैं कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे: BJP
Shantanu Roy
30 March 2025 9:08 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। चमत्कार के जरिए बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले जालंधर के चर्चित पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उनकी सजा पर फैसला सुनाने के लिए 1 अप्रैल की तारीख तय की है। इस बीच, भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर बिलाईगढ़ से कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें कविता प्राण लहरे बजिंदर सिंह को दंडवत प्रणाम करती नजर आ रही हैं। विधायक बनने का श्रेय बजिंदर सिंह को देती दिख रही हैं।
धर्मांतरण गिरोह के सरगना और एक बलात्कारी की समर्थक, छत्तीसगढ़ की अस्मिता को तार-तार करने वाली बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे को छत्तीसगढ़ वासियों से माफी मांगनी चाहिए... pic.twitter.com/cdWLBIGYd5
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 29, 2025
इस पर बीजेपी ने कहा कि धर्मांतरण गिरोह के सरगना और एक बलात्कारी की समर्थक, छत्तीसगढ़ की अस्मिता को तार-तार करने वाली बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे को छत्तीसगढ़ वासियों से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, विधायक कविता प्राण लहरे का एक वीडियो बीजेपी ने शेयर किया है, जिसमें विधायक कह रही हैं कि वह इसी पादरी की वजह से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। वीडियो में बजिंदर सिंह दिख रहे हैं। ये वही पादरी हैं जो सभाएं लेते हैं। पंजाबी ढोल में मेरा यशु-यशु गीत पर वायरल हुए थे। जालंधर में इनकी सभा में कांग्रेस विधायक कविता गईं। वीडियो में दिख रहा है कि वो बजिंदर के करीब खड़ी हैं।
इस दौरान मंच पर पहुंचते ही विधायक कविता ने बजिंदर सिंह के चरणों पर दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद बजिंदर सिंह ने कहा कि मैंने भविष्यवाणी की थी और मैंने कहा था यह राइट प्लेस है, डरना नहीं है। परमेश्वर आपके जीवन में काम करेगा। इसके बाद विधायक ने हाथ में माइक लिया और हालेलुया कहते हुए अपनी बात की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि, जय मसीह की, प्रभु यीशु मसीह की जय हो। मैं छत्तीसगढ़ से 11 दिसंबर 2022 को प्रभु के दास प्रोफेट बजिंदर सिंह के पास आई थी।
विधायक ने कहा कि मैं गरीब परिवार की बेटी थी, मेरे पास कुछ भी नहीं था, ना तो गाड़ी थी, ना ही मकान था। प्रोफेट बजिंदर सिंह जी ने मुझे हैंड प्रेयर करवाया और कहा कि बेटी तू चिंता ना कर 2023 में प्रभु यीशु मसीह तुझे बहुत बड़ा पद देने जा रहे हैं और मैं विधायक बनी। बीजेपी ने कांग्रेस से पूछा कि क्या विधायकों को ऐसे धर्मांतरण कराने वाले विवादित लोगों का समर्थन करने की छूट है? इस पूरे विवाद पर अब तक विधायक कविता प्राण लहरे या कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को गरमा दिया है।
अब देखना होगा कि इस मामले में कांग्रेस क्या रुख अपनाती है और क्या विधायक कविता प्राण लहरे इस विवाद पर कोई सफाई देती हैं या नहीं। दरअसल, मोहाली की रहने वाली महिला 14 फरवरी 2025 को बजिंदर सिंह के चंडीगढ़ ऑफिस आई थी। इस दौरान बजिंदर सिंह ने महिला को थप्पड़ मारे। बच्चे के साथ बैठी महिला के मुंह पर कॉपी भी फेंक कर मारी। वीडियो 16 मार्च (रविवार) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़िता की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने पादरी बजिंदर सिंह, अकबर भट्टी, राजेश चौधरी, सुच्चा सिंह, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप उर्फ पहलवान पर केस दर्ज किया था। पादरी की गिरफ्तारी पहले भी हो चुकी है।
बजिंदर सिंह पर महिला से यौन उत्पीड़न का मामला चल रहा है। महिला ने पुलिस से कहा था कि ताजपुर गांव में 'द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम' के पादरी बजिंदर सिंह ने जालंधर में उसके साथ गलत हरकतें की।बजिंदर सिंह ने उसका फोन नंबर लेकर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। पीड़िता के मुताबिक महिला को चर्च में अकेले केबिन में बैठाना शुरू कर दिया। वहां वह उसके साथ गलत व्यवहार करता था। कपूरथला पुलिस ने मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की थी। इस केस की जांच SIT कर रही है। इसी मामले में युवती के बयान दर्ज करवाए गए हैं।
Tagsपादरी बजिंदर सिंहबजिंदर सिंह यौन शोषण केसमोहाली कोर्ट फैसलाकांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरेबजिंदर सिंह विवादबीजेपी बनाम कांग्रेसछत्तीसगढ़ राजनीतिधर्मांतरण गिरोहबलात्कारी पादरी विवादबजिंदर सिंह वीडियो वायरलPastor Bajinder SinghBajinder Singh sexual abuse caseMohali court verdictCongress MLA Kavita Pran LahreBajinder Singh controversyBJP vs CongressChhattisgarh politicsconversion gangrapist pastor controversyBajinder Singh video viralछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





