छत्तीसगढ़

बटनदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, विधानसभा पुलिस की कार्रवाई

Nil dhankar
8 March 2026 5:27 PM IST
बटनदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, विधानसभा पुलिस की कार्रवाई
x

रायपुर। बटनदार चाकू के साथ आरोपी को विधानसभा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, 08.03.26 को थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरौदा स्थित पेठू तालाब के पास अवैध रूप से चाकू लेकर घुमते आरोपी परमानंद बंजारे उर्फ दादू पिता कन्हैया बंजारे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बरौदा, सतनामीपारा थाना विधानसभा जिला रायपुर को गिरफ्तार किया।

और उसके कब्जे से 01 नग धारदार बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।



Next Story