छत्तीसगढ़

गंज में दोपहिया गाड़ी चोरी, शातिर गिरफ्तार

Nilmani Pal
8 March 2026 5:21 PM IST
गंज में दोपहिया गाड़ी चोरी, शातिर गिरफ्तार
x

रायपुर। गंज में बाइक चुराने वाला शातिर गिरफ्तार हो गया है, प्रार्थी राहुल सोनी निवासी बजरंग नगर आजाद चौक ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21.02.2026 को वह अपने दोस्त वरुण भास्कर की मोटर साइकिल होंडा शाइन क्रमांक सी जी 04 एन आर 1851 को मांगकर थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंजपारा स्थित शराब दुकान शराब खरीदने हेतु आया था। उसने मोटर साइकिल को शराब दुकान के बाहर खड़ी कर लॉक कर दिया तथा शराब खरीदकर अपने एक परिचित के साथ मोटर साइकिल में बैठकर घर चला गया और सो गया। दिनांक 22.02.2026 को सुबह लगभग 09ः00 बजे प्रार्थी को याद आया कि वह रात में अपने दोस्त की उक्त मोटर साइकिल को गंजपारा शराब दुकान के पास ही छोड़ आया है। तब वह गंजपारा शराब दुकान के पास जाकर देखा तो मोटर साइकिल खड़े किए हुए स्थान पर नहीं थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर साइकिल को चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 60/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चत करने के प्रयास करते हुये प्रकरण में आरोपी महेश कुमार नेताम को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी महेश कुमार नेताम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *चोरी की मोटर साइकिल होंडा शाइन क्रमांक सी जी 04 एन आर 1851 कीमती लगभग 50,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

महेश कुमार नेताम पिता राम कुमार नेताम उम्र 22 साल निवासी सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम। हाल पता गोकुल नगर गली नंबर 06 थाना गुढ़ियारी रायपुर।*

Next Story