छत्तीसगढ़

बाइक में घूम-घूमकर शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
10 Feb 2026 1:49 PM IST
बाइक में घूम-घूमकर शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
x
छग

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरझिटी निवासी एक व्यक्ति मोटर सायकल में रखकर अवैध शराब बिक्री कर रहा है। की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची एवं मुखबिर द्वारा बताए गए मोटर सायकल सीटी-100 क्रमांक सी.जी.04 एल.क्यू. 2780 को पकड़कर जांच की गई।

जांच के दौरान आरोपी लोकनाथ साहू पिता स्व. हिरालाल साहू उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम खैरझिटी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी मोटर सायकल में रखे 39 पौव्वा देशी प्लेन शराब, प्रत्येक पौव्वा में 180-180 एमएल शराब भरी हुई, कुल 7.020 लीटर शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 3120/- रुपये, अवैध शराब बिक्री की रकम 680/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक नग पुरानी मोटर सायकल कीमत 15,000/- रुपये इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की कीमत 18,800/- रुपये आँकी गई है।

उक्त जप्ती के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 28/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम

लोकनाथ साहू पिता स्व. हिरालाल साहू उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम खैरझिटी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

Next Story
null