छत्तीसगढ़

राजिम रेलवे रूट में हादसा, यात्री की हालत नाजुक

Nil dhankar
6 Oct 2025 12:59 PM IST
राजिम रेलवे रूट में हादसा, यात्री की हालत नाजुक
x

रायपुर। राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक बिना टिकट के जल्दबाजी में राजिम स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था। जब ट्रेन मानिकचौरी स्टेशन पहुंची तो युवक टिकट लेने के लिए ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह चलती ट्रेन से फिसलकर नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों को दी और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Next Story
null