छत्तीसगढ़

डॉक्टर के मकान में हादसा, 2 की मौत

Nilmani Pal
15 Nov 2025 9:34 AM IST
डॉक्टर के मकान में हादसा, 2 की मौत
x
छग

दुर्ग. धमधा थाना अंतर्गत कच्चे मकानं की दीवार के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई. घटना ग्राम हीरेतरा की है, जहां दोनों श्रमिक मकान की नींव की खुदाई कर रहे थे. इस बीच बाजू से सटे कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसमें दोनों दब गए. एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है.

थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम हीरेतरा निवासी गुरुदेव चंदेल ने शुक्रवार सुबह अपने मकान के लिए मजदूरों को नींव खोदने का काम शुरू किया. इसके लिए ग्राम पेन्ड्रावन निवासी कमल नारायण ठाकुर, ईश्वरी गायकवाड, पोषण डांगे और दुर्गेश ठाकुर को मजदूरी करने बुला लिया.

सुबह करीब 9 चारों युवकों नींव खोदने का शुरू कर दिया, जहां नींव के मिट्टी खोदी जा रही थी. उसके बगल से कच्ची मिट्टी से मकान बना हुआ था. घंटेभर में चारों ने दो से तीन फीट गहरी नींव खोदी. इस बीच कच्चे मकान की दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिसमें कमल नारायण ठाकुर (25 वर्ष) और ईश्वरी गायकवाड़ (35 वर्ष) दब गए. उस दौरान शेष दोनों मजदूर थोड़ी दूरी पर काम कर रहे थे. वह दोनों दीवार के नीचे आने से बच गए.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस डॉक्टर के यहां वे काम कर रहे थे, वह मौके पर नहीं पहुंचा और न ही उसने परिवार से संपर्क किया. परिजनों ने मामले की गहन जांच की मांग की है.

Next Story
null