छत्तीसगढ़

स्टील कारोबारी को ACB-EOW टीम ने उठाया, सुबह से चल रही छापेमारी

Nilmani Pal
20 May 2025 9:17 AM IST
स्टील कारोबारी को ACB-EOW टीम ने उठाया, सुबह से चल रही छापेमारी
x

भिलाई। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। दुर्ग-भिलाई में 22 जगहों पर कार्रवाई जारी है। ACB और EOW की कई टीमें चार गाड़ियों में सुबह 4 बजे भिलाई पहुंची।

एक टीम हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में अशोक अग्रवाल के घर पहुंची। इसके साथ तीन लोगों के घर भी दस्तावेजों की जांच चल रही है। दोनों स्टील कारोबारी हैं। इनकी छावनी चौक भिलाई के पास फेब्रीकेशन व अन्य चीजों की फैक्ट्री है। अकोशक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। इन्होंने लखमा के साथ मिलकर पूरे शराब घोटाले को अंजाम दिया।

खबर लिखे जाने तक टीम जांच कर रही है। एक टीम अशोक अग्रवाल को गाड़ी में पकड़कर कहीं ले गई है, वहीं एक टीम उनके घर में जांच कर रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि एक टीम अशोक अग्रवाल को लेकर उनकी फैक्ट्री गई है, वहां भी टीम दस्तावेजों की जांच करेगी।

Next Story
null