छत्तीसगढ़

ACB-EOW की छापेमारी सुबह 4 बजे से जारी, आबकारी अफसरों के यहां चल रही जांच

Nilmani Pal
20 May 2025 3:13 AM GMT
ACB-EOW की छापेमारी सुबह 4 बजे से जारी, आबकारी अफसरों के यहां चल रही जांच
x

रायपुर। आबकारी घोटाले मामले में ACB और EOW ने छत्तीसगढ़ के 20 से 25 ठिकानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर समेत कई जिलों में कई ठिकानों पर दबिश दी है। बता दें कि, कई कारोबारी और आबकारी अधिकारियों के ठिकानों पर EOW की रेड कार्रवाई जारी है।

इधर, इस्पात नगरी भिलाई में अशोक अग्रवाल के यहां ACB का छापा पड़ा है। बता दें कि, सुबह 4 बजे से ACB की टीम रेकी कर रही थी। छापा मारने के 4 गाड़ी में अधिकारी और पुलिस पहुंचे हुए है। बता दें कि, व्यापारी अशोक अग्रवाल स्टील इंड्रस्ट्रीज से जुड़े हैं। हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली कॉलोनी में उनका घर स्थित है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।

Next Story
null