छत्तीसगढ़
गवाही से रोकने की धमकी देने वाला फरार आरोपी मनीष सिंह गिरफ्तार
Shantanu Roy
1 July 2025 6:48 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। थाना तेलीबांधा क्षेत्र में न्यायालय में गवाही देने से रोकने के लिए जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी मनीष सिंह को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और क्रेटा वाहन (CG04 PE 3540) को भी जब्त किया गया है। इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी मनोहर सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी थी। घटना का विवरण: प्रार्थी कमलेश बुलवानी, निवासी तेलीबांधा, एक गंभीर आपराधिक मामले (थाना राजेन्द्र नगर, अपराध क्रमांक 403/2024) में साक्षी है, जिसमें उसके मित्र यश शर्मा की अपहरण के बाद पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। मामले में गवाही के लिए कोर्ट से नोटिस मिलने के दो दिन पहले (दिनांक 18 मई 2025) कमलेश को अज्ञात नंबर से कॉल आया।
जिसमें स्वयं को मनोहर सिंह बताकर आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया। कमलेश जब श्याम नगर प्रीत आटा चक्की के पास पहुंचा, तो एक सफेद क्रेटा कार में मौजूद मनीष सिंह ने खुद को पहचान कर धमकी दी कि अगर गवाही दी तो उसका भी वही हश्र होगा जो यश शर्मा का हुआ। इस धमकी के बाद थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 303/25, धारा 232(1), 351(2), 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने पहले आरोपी मनोहर सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं मनीष सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आखिरकार रायपुर में उसकी मौजूदगी की सूचना पर उसे पकड़ने में सफलता पाई।
गिरफ्तार आरोपी: मनीष सिंह, पिता विजय सिंह उम्र: 30 वर्ष, मूल निवास: सगरागपुर जल्हागांव, थाना रागरागपुर, जिला मोतीहारी (बिहार) वर्तमान पता: पुराना आईटीआई स्कूल के पीछे, श्याम नगर, थाना तेलीबांधा, रायपुर। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मनीष सिंह थाना तेलीबांधा का चिह्नित गुंडा-बदमाश है, जिसके खिलाफ जुआ एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
Tagsगवाही से रोकने की धमकीकोर्ट गवाह धमकीतेलीबांधा थानामनीष सिंह गिरफ्तारीमनोहर सिंहक्रेटा वाहनमोबाइल जब्तीरायपुर पुलिस कार्रवाईwitness threatcourt intimidationTelibandha policeManish Singh arrestCreta vehicle seizureRaipur crime newscyber unit actiontestimony obstructionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





