
दंतेवाड़ा। जिले में एक युवती ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। पाइप पर गमछा का फंदा बनाया और झूल गई। फिलहाल सुसाइड का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मृत युवती का नाम श्यामबती कड़ती (23) है। ये दंतेवाड़ा के कुम्हाररास की रहने वाली थी। मजदूरी का काम करती थी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शाम 6 बजे काम कर लौटी थी। रात में परिजनों के साथ खाना खाई।
फिर अपने कमरे में सोने चले गई थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। वहीं सुबह यह जल्दी नहीं उठी। जिसके बाद परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई भी रिस्पॉन्स नहीं मिला तो दरवाजा को तोड़ा गया। जब परिजन अंदर गए तो उन्होंने फंदे से लटकती अपनी बेटी की लाश देखी। रोने और शोरगुल की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी घर पहुंच गए। वहीं इस मामले की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को भी दी गई। मौके पर जवान पहुंचे।





