छत्तीसगढ़

अभनपुर-गोबरा नवापारा पुलिस का निश्चय अभियान जारी

Shantanu Roy
22 Nov 2025 11:38 PM IST
अभनपुर-गोबरा नवापारा पुलिस का निश्चय अभियान जारी
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने ‘निश्चय अभियान’ की तर्ज पर अभनपुर और गोबरा नवापारा थाना क्षेत्रों में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की। इस अभियान का मकसद फरार चल रहे स्थाई वारंटियों और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ना था। पुलिस की अचानक हुई यह कार्रवाई अपराधियों में दहशत फैलाने वाली साबित हुई।
अभनपुर और गोबरा नवापारा थाना पुलिस लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए फील्ड में सक्रिय थी। पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से आम नागरिकों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ा और लोगों ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की। नागरिकों का कहना है कि गुण्डे-बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है ताकि कानून का भय बना रहे और कानून व्यवस्था मजबूत हो।
अभनपुर और नवापारा थाना पुलिस की इस कार्रवाई में कई लंबे समय से फरार अपराधी हत्थे चढ़े। कई आरोपी जिनके खिलाफ गंभीर प्रकरण दर्ज थे, पुलिस की पकड़ से बचते फिर रहे थे। अचानक दबिश पड़ने से कई वारंटी बिना विरोध किए गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ शुरुआत है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अभनपुर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार स्थाई वारंटी और आरोपियों की सूची:
गंगा राम ढीमर पिता होमनाथ ढीमर, ग्राम गोतियारडीह, अपराध धारा 294, 506, 323 IPC
घनश्याम ध्रुव पिता विजय ध्रुव (28 वर्ष), ग्राम तर्री, अपराध धारा 457, 380 IPC
दुष्यंत ध्रुव पिता खेती धारी ध्रुव, थाना कुरूद जिला धमतरी, अपराध धारा 279, 337, 304 IPC
बिना बाई पति महेंद्र कुर्रे, निवासी फिंगेश्वर जिला गरियाबंद, अपराध धारा 294, 323, 506 IPC
विशाखाबाई पत्नी रंजीत पुरैना, निवासी बकली थाना राजिम जिला गरियाबंद, अपराध धारा 294, 323, 506 IPC
गिरफ्तारी वारंट वाले आरोपी:
शिवकुमार गिलहरे पिता बिरझू छोटे, उरला थाना अभनपुर, धारा 125(3) CRPC
छबिलाल साहू पिता चुनु लाल साहू, ग्राम प्रसूलीडीह थाना अभनपुर जिला रायपुर, अपराध धारा 294, 323, 506 IPC
मोहम्मद कलाम पिता मोहम्मद भोला खान, ऊपरपारा थाना अभनपुर, अपराध धारा 341, 354, 509 IPC
नवापारा थाना क्षेत्र में पकड़े गए स्थाई वारंटी:
प्रमोद गिलहरी पिता देवेंद्र गिलहरी, उम्र 21 साल, साकिन पोंड
सागर ध्रुव पिता राजकुमार ध्रुव, उम्र 22 साल, साकिन पोंड
भुनेश्वर देवांगन पिता तुंगद देवांगन, उम्र 26 साल, साकिन पारागांव
विष्णु कंदरा पिता शंकर कंदरा, उम्र 27 साल, साकिन सोमवारी बाजार नवापारा
ज्ञानचंद साहू पिता अभय राम साहू, उम्र 30 साल, साकिन कटिया
गिरफ्तार वारंटी:
पितांबर साहू पिता हेमचंद साहू, उम्र 52 साल, साकिन नवागांव
मुकेश शर्मा पिता अशोक शर्मा, उम्र 30 साल, साकिन गांधी चौक नवापारा
इस अभियान के तहत पुलिस ने फरार अपराधियों को दबिश देकर स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को
गिरफ्तार
किया। पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में भय का माहौल बन गया है। कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद कई आरोपी बिना विरोध किए पुलिस के कब्जे में आ गए।
पुलिस ने कहा कि यह अभियान केवल प्रारंभिक चरण है और रायपुर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए इसी तरह की कार्रवाइयां नियमित रूप से जारी रहेंगी। आम नागरिकों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने से कानून का भय कायम रहेगा।
Next Story