छत्तीसगढ़

महंगी बिजली दर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

Nilmani Pal
4 Nov 2025 1:08 PM IST
महंगी बिजली दर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन
x

महासमुंद। आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली दर की वृद्धि के विरोध में जिला महासमुंद में स्थान कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी महासमुंद के जिलाध्यक्ष राकेश झाबक ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आम जनता की परेशानी को नज़र अंदाज कर रही है छत्तीसगढ़ की जनता अनाप शनाप बिजली के बिलों से त्रस्त हो चुकी है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा जनता को हो रही इन परेशानियों पर आज विशाल धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर/एसडीएम के द्वारा कर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक बिजली सरप्लस राज्य है, आम जनता को सस्ती बिजली मिलने के बजाय बिजली महँगी करना समझ से परे है। कहा जा रहा है कि वितरण कंपनी को घाटा हो रहा था इस कारण बिजली दर बढ़ाई गयी है।

सरकार जानबूझकर गलत डाटा पेश कर रही है सरकार भ्रष्टाचार कर रही है निजी उद्योगपतियों से बिजली खरीदने का और उनको फायदा पहुँचाने की नीति है।सरकार वितरण कंपनी की लागत कम करें। पानी हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारा, उत्पादन हमारा तो रेट ज्यादा क्यों?सरकार लाइन लॉस 15-20% बताती है जबकि 3% से ज्यादा लाइन लॉस नहीं होता है। वहीं बड़े-बड़े व्यापारियों का, नेताओं का करोड़ों बिजली बिल बकाया है। उनसे वसूली ना कर सरकार गरीब लोगों को परेशान कर रही है। बिल में हर माह ऊर्जा प्रभार के साथ अनेक गैरजरुरी चार्ज लिए जातें हैं।विद्युत कंपनी छत्तीसगढ़ की जनता की जेब काटने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी द्वारा आज 4 नवम्बर 2025 को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के जरिये इस बिजली दर वृद्धि का विरोध करती है। पार्टी द्वारा पूर्व में भी 3 जुलाई 2025 को बढ़ी हुई बिजली दरों पर सरकार को ज्ञापन दिया था और धरना प्रदर्शन किया था किन्तु सरकार ने अब तक मांग नहीं मानी इसलिए आम आदमी पार्टी सरकार से पुनः मांग है कि आम जनता के हितों को देखते हुए यह बढ़ी हुई बिजली दर कम करे। यदि सरकार बढ़ी हुई बिजली दर को वापिस नहीं लेती है तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी आम जनता के हितों के लिए इससे भी बड़ा आंदोलन पूरे प्रदेश में करेगी।।

आम आदमी पार्टी की ओर से बिजली दर वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन में किए गए घेराव प्रदर्शन में महासमुंद जिलाध्यक्ष राकेश झाबक, संजय यादव प्रदेश संयुक्त सचिव, मधु यादव जिला सचिव मोहन साहू जिला सचिव पुनाराम निषाद जिला उपाध्यक्ष कोमल सिंह खुसरो जिला सचिव जीतेन्द्र साहू तुलाराम ध्रुव ब्लाक उपाध्यक्ष सुरेश ध्रुव ब्लाक सचिव साथी उपस्थित रहे।

Next Story
null