छत्तीसगढ़

किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर जम्मू-कश्मीर ले गया था जांजगीर का युवक, रेस्क्यू किया गया

Nil dhankar
21 July 2025 7:07 AM IST
किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर जम्मू-कश्मीर ले गया था जांजगीर का युवक, रेस्क्यू किया गया
x
छग

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जानें और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि, नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस अज्ञात युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी। इधर, पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक सुरेश चौहान को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से अपहर्ता लड़की को बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 64(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Next Story
null