सुलभ घर के पास शराब बेच रहा था गुढ़ियारी का युवक, अरेस्ट

रायपुर। सुलभ घर के पास शराब बेच रहा गुढ़ियारी का युवक अरेस्ट हो गया है, जानकारी के मुताबिक गुढियारी पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि गोगांव बाजार चौक सुलभ के एक व्यक्ति एक काफी रंग बैग मे शराब रखकर बिक्री कर रहा है मुखबीर के बताये हुए स्थान पर रेड कार्यवाही कर काफी रंग बैग के साथ पकडा गया।
जिसे नाम पुछने पर अपना नाम अमित धृतलहरे पिता बिकऊ धृतलहरे उम्र 26 वर्ष पता सुलभ के पास बाजार चौक गोगांव थाना गुढियारी रायपुर का होना बताये काफी रंग के बैग में रखे सामान के बारे में पुछने पर 71 पौवा शोले देशी मदिरा मशाला शराब को बिक्री करने हेतु रखना बताये ।आरोपी के कब्जे से एक काफी रंग के बैग मे रखे देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 7100 को जप्त कर थाना गुढियारी अपराध क्रमांक 272/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
अमित धृतलहरे पिता बिकऊ धृतलहरे उम्र 26 वर्ष पता सुलभ के पास बाजार चौक गोगांव थाना गुढियारी





