छत्तीसगढ़

लापरवाही से बाइक चलाते युवक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मामला दर्ज

Shantanu Roy
13 July 2025 8:16 PM IST
लापरवाही से बाइक चलाते युवक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मामला दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने का एक और मामला सामने आया है। राजेन्द्र नगर उरला स्थित IDBI बैंक के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति को बेकाबू मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह 22 जून 2025 की रात लगभग 8 बजे अपने घर से काम पर निकल ही रहा था, तभी पड़ोसी ने आकर बताया कि उसके पिता विरेंद्र ताती का एक्सीडेंट हो गया है और वे घायल हैं। सूचना मिलते ही वह अपने दोस्त सोनू के साथ IDBI बैंक,
राजेन्द्र
नगर उरला पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GZ 5788 के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी और घायल विरेंद्र ताती को इलाज के लिए एनकेडी अस्पताल बीरगांव ले जाया गया है।


फैक्चर और चेहरे पर गहरी चोट
पीड़ित के बेटे ने बताया कि एनकेडी अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उनके पिता के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है और बाएं आंख के पास गंभीर चोट आई है। इलाज के बाद उन्हें 2 जुलाई 2025 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन अभी भी घर पर उनका इलाज जारी है। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार बेहद तेज रफ्तार में था और ब्रेकिंग कंट्रोल नहीं कर पाया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और बाइक चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है।
Tagsरायपुर एक्सीडेंट खबरउरला रोड हादसाबाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायलविरेंद्र ताती दुर्घटनाएनकेडी अस्पताल बीरगांवCG06 GZ 5788 बाइकलापरवाह बाइक सवाररायपुर सड़क दुर्घटनापैर में फ्रैक्चर केस रायपुरRaipur accident newsUrla road accidentelderly injured in bike collisionVirendra Tati accidentNKD Hospital BirgaonCG06 GZ 5788 bikecareless bike riderRaipur road accidentleg fracture case Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story