छत्तीसगढ़

दोपहिया वाहन में शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार, 50 पौवा देशी शराब बरामद

Shantanu Roy
7 Aug 2025 6:30 PM IST
दोपहिया वाहन में शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार, 50 पौवा देशी शराब बरामद
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब की अवैध तस्करी पर नकेल कसने पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को दोपहिया वाहन में शराब ले जाते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रघु सोनी पिता मधु सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी विधानसभा, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 पौवा देशी शराब तथा एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के
निर्देश
पर रायपुर जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 7 अगस्त 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आमासिवनी के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन से शराब लेकर जा रहा है। सूचना की तस्दीक कर संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिए वाले व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रघु सोनी बताया। पुलिस टीम ने जब उसके वाहन की तलाशी ली, तो उसमें 50 पौवा देशी शराब पाई गई। जब शराब परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो आरोपी कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका और लगातार टीम को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। अंततः पुलिस ने
आरोपी
को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 पौवा अवैध देशी शराब और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन (कुल कीमत लगभग 45,000 रुपये) जब्त कर लिए। आरोपी के खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 392/25 के तहत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना विधानसभा के निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, आरक्षक संजय मरकाम, अमित कुमार एवं प्रकाश पात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
Next Story