
x
वीडियो सामने आया.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटा अपने बाप की मौत का बदला लेने के लिए चोर बन गया. 21 साल का राजा खान उर्फ राजा अमरावती एक के बाद एक बीयर बार और शराब की दुकानों में चोरी की घटनाएं कर रहा था.
राजा के पिता की मौत शराब पीने की वजह से हुई थी. तभी से राजा के मन में शराब के प्रति गुस्सा भर गया. उसने तय किया कि वह शराब बेचने वालों से बदला लेगा. इसके लिए उसने बीयर बार और वाइन शॉप को निशाना बनाया और उनमें चोरी करने लगा.
राजा खान दुबला पतला है, जिससे वह दुकानों में आसानी से घुस जाता है और चोरी करके निकल जाता है. ताजा मामला नागपुर के मयूरी सावजी बार का है, जहां उसने रात के अंधेरे में चोरी की. लेकिन इस बार उसकी ये हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई.
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में राजा ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि उसके बाप की मौत शराब की वजह से हुई थी. पांचपावली पुलिस थाने के थानेदार बाबूराव राउत ने बताया कि राजा खान के खिलाफ पहले से कई थानों में मामले दर्ज हैं. राजा खुद भी नशा करता है, लेकिन शराब से सख्त नफरत करता है. इसी गुस्से में वह शराब की दुकानों में चोरी करता था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





