छत्तीसगढ़

घर से भागी युवती, 55 हजार अर्थदंड वसूलकर परिवार को समाज ने निकाला

Nil dhankar
6 Jun 2026 2:25 PM IST
घर से भागी युवती, 55 हजार अर्थदंड वसूलकर परिवार को समाज ने निकाला
x
छग

खैरागढ़ । खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के टोलागांव से एक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग सुखराम साहू ने आरोप लगाया है कि उनकी पोती द्वारा प्रेम विवाह किए जाने के बाद उन्हें और उनके परिवार को सामाजिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, कथित तौर पर समाज से बहिष्कार की धमकी देकर उनसे 55 हजार रुपये की राशि वसूली गई और समाज को भोज कराने के लिए भी दबाव बनाया गया।

सुखराम साहू के अनुसार, उनके परिवार की एक युवती ने अपनी इच्छा से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने इसे सामाजिक मुद्दा बनाकर उनके परिवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि समाज से बहिष्कार की धमकी देते हुए उन पर आर्थिक दंड लगाया गया और 55 हजार रुपये की राशि वसूल की गई। पीड़ित का कहना है कि इसके अलावा समाज को भोजन कराने का भी दबाव बनाया गया, जिसका पालन उन्होंने किया।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story