छत्तीसगढ़

पुलिस में रहे युवक की मौत, कुएं में गिरने से तोड़ा दम

Nil dhankar
29 Sept 2024 1:29 PM IST
पुलिस में रहे युवक की मौत, कुएं में गिरने से तोड़ा दम
x
छग

जांजगीर janjgir news । कचरे से भरे कुएं में गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह कुएं के पार में आज सुबह बैठे थे। अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव निकाला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। chhattisgarh news

जांजगीर जिले के कचहरी चौक में 52 वर्षीय योगेंद्र शर्मा पिता बंसीलाल शर्मा जय भारत स्कूल के पीछे निवास करते थे। वे पूर्व में 12वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर नौकरी करते थे। जिसे उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। आज सुबह 8 बजे कोऑपरेटिव बैंक के सामने स्थित वर्षों से बंद कचरा से भरे कुएं में गिर कर उनकी मौत हो गई।

Next Story