विश्व
जिस्मफरोशी का धंधा: महिला दोषी करार, रसूखदार लोगों के यहां महिलाओं की सप्लाई
jantaserishta.com
29 Sept 2024 1:23 PM IST

x
पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था.
नई दिल्ली: अमेरिका में एक महिला सेक्स रैकेट चलाने की दोषी पाई गई है। यह महिला ग्रेटर बोस्टन में रहकर ऐसा करती थी। इस सेक्स रैकेट से रसूखदार लोगों के यहां महिलाओं की सप्लाई की जाती थी। कस्टमर्स में राजनेता, आर्मी अफसर, वकील और कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव शामिल थे। हैन ली नाम की यह 42 वर्षीय महिला बोस्टन फेडरल कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंची। अभियोजकों ने कहाकि मुख्य रूप से एशियाई महिलाएं वेश्यावृत्ति में शामिल होने और मनी लॉन्ड्रिंग करने के लिए मैसाचुसेट्स और वर्जीनिया की यात्रा करती हैं।
मैसाचुसेट्स निवासी महिला को पिछले साल नवंबर में 31 वर्षीय जुनम्युंग ली और 69 वर्षीय जेम्स ली के साथ गिरफ्तार किया गया था। बाद में फरवरी में एक संघीय ग्रैंड जूरी द्वारा वेश्यावृत्ति रैकेट के संचालन के लिए उन पर अभियोग लगाया गया। हान ली को दिसंबर में सजा सुनाए जाने पर 25 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है। उसने जज को बताया कि अवैध वेश्यावृत्ति व्यवसाय चलाते हुए उसने किसी भी महिला को सेक्स वर्क में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया।
अभियोजकों के अनुसार हान ली ने जुलाई 2020 से, कैम्ब्रिज और वाटरटाउन, मैसाचुसेट्स और फेयरफैक्स और टायसन, वर्जीनिया में कई वेश्यालय चलाती रही। अभियोजकों ने कहाकि उसने कई राज्यों में इन वेश्यालयों के लिए बेसिक इंफ्रास्ट्रचर तैयार किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को राजी करना, प्रेरित करना और लुभाना था। इसके लिए खासतौर पर एशियाई महिलाओं को टारगेट किया जाता था।
हान ली अपने कस्टमर्स से सेक्स सर्विसेज के लिए 350 से 600 डॉलर तक चार्ज करती थी। पेमेंट पूरी तरह से कैश में लिया जाता था। इन लोगों ने दो वेबसाइट्स पर अपने काम का प्रचार-प्रसार किया। इसके अलावा लोकल नंबर्स के जरिए बात की जाती थी और केवल वेरिफाइड कस्टमर्स को ही बुलाया जाता था। उन्हें टेस्ट मैसेज के जरिए मेन्यू और उपलब्ध जगहों के बारे में बताया जाता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





