छत्तीसगढ़

10 साल दैहिक शोषण कर शादी से मुकरा युवक, अब सलाखों में

Nil dhankar
17 May 2025 4:01 PM IST
10 साल दैहिक शोषण कर शादी से मुकरा युवक, अब सलाखों में
x
छग

दुर्ग। जिले में एक लड़की को झूठे प्यार में फंसाकर 10 साल तक रिलेशन में रखने के बाद धोखा देने का मामला सामने आया है। इसके बाद लड़की ने लड़के खिलाफ पद्मनाभपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में दैहिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि साल 2015 में उसकी मुलाकात मो. आमिर सिद्दकी पिता मोहसीन सिद्दकी (35 साल) निवासी कांट्रैक्टर नगर विशाल मेगामार्ट व चंद्रामौर्या टाकीज के पास से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने से वो एक दूसरे से प्यार करने लगे। आमिर ने लड़की को शादी का वादा किया, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद भी आमिर और लड़की साल 2015 से 2025 तक एक साथ रहे। दोनों के बीच मिलना जुलना होता रहा।

इस दौरान आमिर ने समय समय पर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की के गर्भवती होने पर उसने उसे शादी करने का झूठा वादा किया और एऑर्शन करा दिया। कुछ दिन पहले लड़की को पता की आमिर का किसी दूसरी लड़की से निकाह होने वाला है, इस पर उसने उससे झगड़ा किया और शादी के लिए दबाव बनाया। जब लड़की शादी की जिद पर अड़ गई तो आमिर ने लड़की से शादी करने से ही मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पद्मनाभपुर पुलिस ने आमिर के खिलाफ धारा 376(2)ढ, 313 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Next Story
null