छत्तीसगढ़

सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 April 2025 10:01 PM IST
सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के मंगल बाजार क्षेत्र में रविवार को एक युवक द्वारा चाकू लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुलभ कॉम्पलेक्स, मंगल बाजार के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का चाकू लिए लोगों को डरा रहा है।

सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी राज ठाकुर, पिता शेर सिंह ठाकुर को घेराबंदी कर पकड़ा और उसके पास से एक लोहे का चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 92/2025 के तहत धारा 25, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

नाम आरोपी:- 1 राज ठाकुर पिता शेर सिह ठाकुर उम्र 33 वर्ष सा0 मंगल बाजार ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक जिला रायपुर।
Next Story