छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: 3 साल की बच्ची से रेप, 13 साल का नाबालिग हिरासत में
Shantanu Roy
14 April 2025 9:32 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से रेप की वारदात हुई है। 13 साल के नाबालिग ने 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। परिजन बच्ची को अस्पताल पहुंचे हैं। मामला मोवा-पंडरी थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि, बच्ची की हालत नाजुक है। वहीं पुलिस ने नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया है। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया आगे की जांच की जा रही है।
दुर्ग केस में आई DNA रिपोर्ट
दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची हत्याकांड में DNA रिपोर्ट आ गई है। मृत बच्ची के चाचा का DNA मैच हो गया है। रेप के दौरान बच्ची को दर्द हुआ, जिससे कार्डियक अरेस्ट आया। रिपोर्ट के मुताबिक इसी से बच्ची की जान गई है। आरोपी चाचा ने चिल्लाते वक्त बच्ची का मुंह भी दबाया था। दुर्ग CSP चिराग जैन ने बताया कि, उनके पास बच्ची के चाचा को आरोपी बनाने के लिए पोस्टमॉर्टम की एग्जामिनेशन रिपोर्ट थी। आरोपी ने खुद कबूल किया था।
इसके साथ जो फैक्ट्स निकलकर आए थे। उस आधार पर भी यह पता चल रहा था कि चाचा ही आरोपी है, लेकिन अब कुछ क्लियर हो गया है। CSP ने बताया कि जांच के दौरान बच्ची के शरीर से मिली कई चीजों को सैंपल के तौर पर लिया गया था। इसके बाद ही चाचा समेत 3 और संदेहियों के DNA टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। जब सभी सैंपल्स की जांच की गई तो सिर्फ चाचा का ही DNA मैच हुआ। पुलिस इन्हीं फैक्ट्स को कोर्ट में पेश करेगी।
Tagsरायपुर में रेपबच्ची से रेपनाबालिग हिरासत मेंटिकरापारा थानाटिकरापारा पुलिसRape in Raipurgirl rapedminor in custodyTikrapara police stationTikrapara policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





