छत्तीसगढ़

सिमरन सिटी फेस 2 में युवक की हत्या, मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस

Nil dhankar
27 March 2026 5:24 PM IST
सिमरन सिटी फेस 2 में युवक की हत्या, मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस
x

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित सिमरन सिटी फेस 2 में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय अग्रवाल के रूप में हुई है। घटना स्थल पर पहुंचे टिकरापारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और आसपास के CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और घटनास्थल के साक्ष्यों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।


स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रास्ते रोककर सरेआम हत्या की गई है। कातिल डोमेश्वर देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने इलाके में डर और दहशत पैदा कर दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना को दें।

मात्र 2 घंटे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 27.03.2026 को रावतपुरा फेज-2 निवासी अजय अग्रवाल (34 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी डोमेश्वर देवांगन (18 वर्ष), निवासी चांगोरभाठा, ने कंस्ट्रक्शन कार्य के ₹50,000 भुगतान लेने को लेकर विवाद में वारदात को अंजाम दिया। घायल अजय अग्रवाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई जारी है, विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

Next Story