छत्तीसगढ़

गाल, पेट और हाथ में चाकू मारकर युवक की हत्या

Nil dhankar
8 Jan 2026 2:54 PM IST
गाल, पेट और हाथ में चाकू मारकर युवक की हत्या
x

रायपुर। फाफाडीह शराब भट्टी के पास युवक की हत्या हुई है, जानकारी के मुताबिक अमर लोहार 29 साल को बड़ी बेरहमी से चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है, आधी रात को गश्ती दल को भट्टी के पास खून से लथपथ लाश मिली थी, मेकाहारा अस्पताल ले जाने पर मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

मृतक के गाल,पेट समेत हाथ में चाकुओं के निशान मिले है,अज्ञात हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, परिजनों ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय की मांग की है, पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।



Next Story
null