
x
Raipur. रायपुर। थाना आजाद चौक पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को चाकू लहराते हुए पकड़कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश साहू उर्फ दादु (23 वर्ष), निवासी शिव नगर थाना आजाद चौक, जिला रायपुर के रूप में हुई है। युवक आमापारा कारी तालाब गार्डन गेट के पास लोगों को डराने-धमकाने के इरादे से खुलेआम चाकू लहरा रहा था, जिससे आसपास मौजूद लोग भयभीत हो गए थे। सूचना मिलने पर सउनि और हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय गवाह मोहसीन खान और मित्तल बघेल की मौजूदगी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से लोहे का चाकू बरामद हुआ। जब उससे कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चाकू को गवाहों के समक्ष जब्त किया। चूंकि आरोपी का यह कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना आजाद चौक पुलिस ने बताया कि आरोपी को 19 सितंबर 2025 को दोपहर लगभग 1:25 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की विवेचना जारी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





