छत्तीसगढ़

बात-बात में विवाद होने पर डंडे से पीटा, युवक की मौत

Nilmani Pal
4 Sept 2025 4:57 PM IST
बात-बात में विवाद होने पर डंडे से पीटा, युवक की मौत
x
छग

बिलासपुर। प्रदेश में हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन चाकूबाजी, कटरबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला न्यायधानी बिलासपुर से सामने आई है। जहां आपसी विवाद के चलते युवक की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोनी थाना क्षेत्र के निरतू गांव का है। दरअसल, यहां दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने युवक को डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वहां से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो युवक का शव खून से लथपथ मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इधर घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

Next Story
null