छत्तीसगढ़

शादी समारोह में जाने निकला था युवक, जली हालत में मिली लाश

Nilmani Pal
29 April 2026 1:26 PM IST
शादी समारोह में जाने निकला था युवक, जली हालत में मिली लाश
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन अलग-अलग जिलों में दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है। जांजगीर चांपा में एक युवक की जली हुई लाश मिली है, बालोद में नहाने गई बच्ची का शव मिला है। वहीं बिलासपुर में एक युवक ने फंदे पर लटके लाश मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

मामला जांजगीर चांपा का है, जहां चार दिन से लापता युवक का शव खेत में जली हुई हालत में मिला है। बताया जा रहा है कि युवक 25 अप्रैल को पंतोरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जिसके बाद से लापता था। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पंतोरा उपथाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बालोद जिले के तांदूला नहर में बहने वाली बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने पिता के साथ नहाने गई थी, तभी दोनों तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम ने पहले ही पिता का शव बरामद कर लिया था, वहीं अब बच्ची का शव अब मिला है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है। मृतक की पहचान चोरभट्ठी कला निवासी सतीश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक घर से मामा के गांव जाने की बात कहकर निकला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है।

Next Story