भारत

जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन तेज

jantaserishta.com
29 April 2026 1:00 PM IST
जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन तेज
x
सांकेतिक तस्वीर
सुबह से रुक-रुक कर जारी फायरिंग के कारण पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बुधवार तड़के यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई, जब कोबरा 209 बटालियन के जवान रूटुगुटू के घने जंगलों में गश्त पर थे।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल बीते दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी क्रम में बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जंगल में आगे बढ़ रही टीम पर घात लगाकर बैठे माओवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। सुबह से रुक-रुक कर जारी फायरिंग के कारण पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा बलों ने प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और अतिरिक्त जवानों को अलर्ट मोड में रखा गया है। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जंगलों में व्यापक तलाशी अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में गोइलकेरा क्षेत्र में एक पूर्व माओवादी की हत्या के बाद से इलाके में नक्सली गतिविधियों के फिर से सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही थी।
सूत्रों के मुताबिक, माओवादी नेता मिसिर बेसरा का दस्ता इस इलाके में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश में है। सुरक्षा एजेंसियों को पहले से ही इनपुट मिले थे कि सारंडा और कोल्हान के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मुठभेड़ के बाद पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कोल्हान के संवेदनशील वन क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। फिलहाल पुलिस और अर्धसैनिक बल दुर्गम जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story