छत्तीसगढ़

डुबकी लगाते वक्त युवक की मौत

Nilmani Pal
20 Sept 2024 8:46 AM IST
डुबकी लगाते वक्त युवक की मौत
x
छग

जांजगीर चांपा janjgir champa news। थाना क्षेत्र के हसदेव नदी में नहाने के दौरान एक युवक हादसे का शिकार हो गया है। नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हसदेव नदी पाढ़ी घाट में रामकुमार केवट नहाने के लिए पहुंचा था। युवक ने हसदेव नदी में डुबकी लगाई और काफी अंदर तक गया, लेकिन दोबारा ऊपर नहीं आ सका। Hasdeo River

काफी समय बीतने के बाद राम कुमार जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजने के लिए घाट पर पहुंचे। परिजन ने देखा कि युवक का कपड़ा घाट पर रखा हुआ था। जब परिजन को पानी में डूबने की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। समाज के लोगों ने हसदेव नदी में खोजबीन शुरू की। युवक का शव नदी में पानी के अंदर पत्थर पर फंस हुआ मिला। करीब 5 घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया।

Next Story