छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने लिया चपेट में, युवक की मौत

Nilmani Pal
24 Dec 2025 12:34 PM IST
तेज रफ्तार कार ने लिया चपेट में, युवक की मौत
x
छग

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सड़क हादसे में घायल युवक का असपतल में इलाज जारी है। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव में एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

घायल युवक को इलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस की टीम ने मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस भीषण सड़क हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।


Next Story
null