छत्तीसगढ़

मोबाइल टावर में युवक ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
10 Aug 2025 5:11 PM IST
मोबाइल टावर में युवक ने किया सुसाइड
x
छग

रायगढ़। युवक अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना रात तकरीबन 8 बजे घटित हुई। मामले की सूचना के बाद पुलिस आगे की जांच में जूट गई है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक बरलिया का रहने वाला प्रदीप गुप्ता 24 साल रोजी मजूदरी का काम करता था। शनिवार की रात तकरीबन 8 बजे प्रदीप गांव में लगे मोबाइल टावर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, तो काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इक्ट्ठा हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव पंचनामा कर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

बताया जा रहा है कि कल ही बरलिया गांव में झूला मेला हो रहा था और आसपास के गांव से भी काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। तभी युवक की लाश को देखा गया। मामले में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच में जूट गई है।

Next Story
null